दूल्हा लड़का, दुल्हन भी लड़का लिए 7 फेरे समलैंगिक जोड़े ने रचाई शादी


 

 

एक शादी खूब चर्चा में है। ये शादी दूल्हा-दुल्हन की नहीं बल्कि दो दूल्हों की थी।यह शादी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हुई दिल्ली के अभय डांगे और पश्चिम बंगाल के सुप्रियो चक्रवर्ती ने समलैंगिक विवाह रचा लिया। दोनों की शादी पूरे रस्मों रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस समलैंगिक विवाह के गवाह अभय और सुप्रियों दोनों के परिवार वाले और दोस्त बने।अभय डांगे और सुप्रियो चक्रवर्ती आठ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब उन्होंने शादी कर ली। दोनों की शादी में हल्दी, मेंहदी से लेकर संगीत तक की रस्में हुईं। हालांकि भारतीय विवाह कानून के मुताबिक, वे इस शादी को रजिस्टर्ड नहीं करवा पाएंगे। अभय और सुप्रियो कहा कहना है उन्हें साथ और खुश रहने के लिए किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं।सुप्रियो चक्रवर्ती 30 साल के हैं जबकि अभय डांगे 34 साल के हैं। दोनों की मुलकात आठ साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। दिल्ही के अभय डांगे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट मैनेजर हैं जबकि बंगाल के सुप्रियो चक्रवर्ती होटल मैनेजमेंट और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। सुप्रियो और अभय डांगे ने रिंग सेरेमनी से पहले बैचलर पार्टी भी की। जहां दोनों ने ग्रूम टू बी का टैग पहना है। 18 दिसंबर को दोनों ने सगाई की थी।शादी LGBTQ समुदाय से संबंध रखने वाली सोफिया डेविड ने करवाई। इस शादी में पंजाबी और बंगाली रस्में निभाई गईं। इसे तेलंगाना का पहला समलैंगिक विवाह बताया जा रहा है। शादी में शामिल हुए कुछ लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे लोगों की सोच बदल रही है। लोग ऐसे रिलेशन को मंजूर भी कर रहे हैं। समारोह में बंगाली और पंजाबी परंपराओं के साथ हल्दी, मेहंदी और संगीत भी हुआशादी के बाद सुप्रियो चक्रवर्ती ने कहा कि हम काफी खुश हैं और हमने एक खास संदेश भी दिया कि खुश रहने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है।


By - sagartvnews

05-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.