सागर-बकरीद के मौके पर अदा की गई नमाज,बड़ी संख्या में लोगों ने किया सजदा || SAGAR TV NEWS ||


 

रविवार को मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में से एक ईद का त्योहार मनाया गया साल में दो बार ईद का त्योहार आता है। आज बकरीद है यानी कुर्बानी का दिन, बकरीद देश भर में उत्साह के साथ मनाई गई। सागर शहर के लेहदरा नाका स्थित ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज़ पढ़ी गयी। बारिश न होने की भी वजह से लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंचे थे। शहर मुफ्ती तारिक़ अनवर ने लोगों को नमाज़ अता कराई। इसके बाद उन्होंने दुआ कराते हुए जिसमें मुल्क हिंदुस्तान में अमन, चैन और भाईचारे के कायम रहने की दुआ की गई। इसके बाद कब्रिस्तान पहुंचकर इस दुनिया से रुखसत हो चुके अपने बड़े बुजुर्गों और परिवार के सदस्यों के लिए भी दुआ की। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। दरअसल ईद-उल-ज़ुहा या बकरीद का दिन फर्ज़-ए-कुर्बान का दिन होता हैं। इस दिन कुर्बानी का विशेष महत्व माना जाता है। इसके पीछे एक तथ्य भी है। ऐसा कहा जाता है कि बकरीद पर न सिर्फ अपनी हैसियत के हिसाब से कुर्बानी करें बल्कि गरीबों को इसका हिस्सा दें उनकी मदद करते हुए उनका पेट भी भरें।बता दे इस दौरान प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की थी मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे


By - Sagar tv news

10-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.