सागर-आसमानी आफत से 3 लोग इस तरह विदा हुए तो 2 पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत सेमाढाना गांव में अचानक बदले मौसम से लोगों पर आसमानी आफत टूट पड़ी। आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक जाना चली गई साथ ही 2 लोग घायल भी हो गए। बताया जा रहा है सेमाढाना निवासी महेंद्र सिंह के निर्माणाधीन मकान में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के अलावा बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने लगी। जिससे सभी मजदूर बारिश से बचने के लिए पास में ही लगी इमली के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली इमली के पेड़ पर जा गिरी। जिसमें मोहित रैकवार उम्र 25 साल, छोटू रैकवार उम्र 19 दोनों निवासी राहतगढ़ और महेन्द्र पिता पूरन सिंह निवासी सेमाढाना ने दम तोड़ दिया। वहीं सेमाढाना निवासी 2 लोग घायल हो गए। जिन्हे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जैसीनगर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी ली साथ ही मर्ग कायम किया।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar

10-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.