विवाह बंधन में बंधे गेप्रिंस समलैंगिक राजकुमार मानवेंद्र सिंह ने अपने दोस्त से की शादी


 

 

गुजरात के समलैंगिक राजकुमार मानवेंद्र सिंह गोहिल ने अपने समलैंगिक दोस्त से शादी कर ली है। उन्होंने 6 जुलाई, 2022 को ओहियो के कोलंबस के एक चर्च में डीएंड्रे रिचर्डसन के साथ शादी की। इस बात की जानकारी डीएंड्रे रिचर्डसन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। प्रिंस मानवेंद्र सिंह और डीएंड्रे रिचर्डसन कई सालों से साथ रह रहे हैं। एंड्रयू रिचर्डसन ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र भी शेयर किया है।मानवेन्द्र सिंह राजपीपला रियासत के पूर्व महाराजा रघुवीर सिंह राजेंद्र सिंह व पूर्व महारानी रुक्मिणी देवी के पुत्र हैं। मुंबई स्कॉटिस स्कूल में उनकी स्कूली शिक्षा हुई, जबकि मुंबई मीठीबाई कॉलेज परिसर में बने अमृतबेन जीवनलाल कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया है। पत्नी से तलाक के बारे में उन्होंने एक बार भावुक पोस्ट करके बताया था कि इनका वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा तथा उन्हें इस बात का भी पश्चाताप रहा कि किसी लड़की का जीवन उन्होंने खराब किया।2006 में मानवेंद्र ने एक लोकल अखबार को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में बताया कि वो समलैंगिक हैं। वो भारत के किसी भी रॉयल फैमिली की पहले सदस्य हैं जिन्होंने अपने समलैंगिक होने की बात सार्वजनिक तौर पर कही. सुनने में हिस्टॉरिक लग रहा है, लेकिन उस समय बहुत बवाल हुआ।2018 में जब सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 हटाकर समलैंगिक रिश्तों को अपराध के दायरे से बाहर किया तब गोहिल ने अपना महलग कम्युनिटी के मेम्बर्स के लिए खोल दिया था। ये वही महल था, जहां से सालों पहले उन्हें बाहर निकाल दिया गया था। अब वे अपने हेरिटेज महल को रिसोर्ट व फिल्म शूटिंग के लिए स्टूडियो में तब्दील कर चुके हैं। वर्ष 2007 में मानवेंद्र जाने-माने अमेरिकी शो द ओपेरा विनफ्रे में शिरकत कर चुके हैं। 


By - sagartvnews

13-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.