सागर-जामुन तोड़ना 14 साल के नाबालिग को महंगा सौदा साबित हो गया || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के शाहगढ़ थाना इलाके में करंट की चपेट में आ जाने से एक नाबालिग बच्चे की जान चले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे की डेड बॉडी का पीएम कराकर मर्ग कायम किया है। ये पूरी घटना नारायणपुरा गांव से सामने आई है। शाहगढ़ थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चे के पिता प्रकाश अहिरवार सूचना दी कि उसका लड़का राजाबाबू अहिरवार उम्र 14 साल की करंट लगने से जान चली गयी है। बताया गया की प्रकाश अपने खेत में लगे जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ रहा था। तभी उसके बीच से निकली 11 केव्ही बिजली लाइन का करंट पेड़ में फैल गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। तत्काल उसे परिजन शाहगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। इसको लेकर एएसआई नंदकिशोर ने जानकारी दी।


By - Sunil Tiwari shahgarh sagar

13-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.