सागर-बंदूक की दम पर पेट्रोल पंप पर लूट,CCTV में कैद हुए आरोपी || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बंदूक की दम पर पेट्रोल पंप पर लूट करने का मामला सामने आया है, इस घटना का एक सीसीटवी वीडियो भी सामने आया है। मामला पथरिया जाट स्थित मोतीलाल पेट्रोल पंप का है, जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है इसमें एक पेट्रोल पंप कर्मी घायल हुआ है, बदमाश आए और पेट्रोल पंप के कैश काउंटर वाले कमरे में घुस कर पंप कर्मचारियों पर रॉड से हमला कर दिया और काउंटर में रखे 50 हजार से अधिक केस लेकर भाग गए । दोपहर करीब 3:45 पर बाइक में सवार होकर दो आरोपी पेट्रोल पंप के मैनेजर कक्ष में घुसे और वहां मौजूद कर्मचारियों को रिवाल्वर दिखा कर रॉड से उनपर हमला कर दिया । कैश काउंटर की दराज में रखे पैसों को लेकर आरोपी बमोरी की ओर भाग गए । हमले में पंप के कर्मचारी विनोद विश्वकर्मा को चोटें आई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना की सूचना पुलिस को दी गई , जिसके बाद तत्काल ही सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहा गुर्जर घटनास्थल पर पहुंची , और पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी की गई । मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा सीएसपी प्रवीण अस्थाना भी पहुंच गए । पेट्रोल पंप के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के भागते हुए का फुटेज सामने आया है लेकिन उनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही है


By - Sagar tv news

13-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.