सागर-पति-पत्नी और एक अन्य महिला बाइक से जा रहे थे लेकिन टैंकर ने उन्हें... || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के शाहगढ़ थाना इलाके में हुए हादसे में एक पत्नी की दर्दनाक जान चली गयी। वहीं उसका पति और एक अन्य महिला घायल हो गयी है। ये पूरी घटना नेशनल हाईवे स्थित बरायठा तिराहे के पास शाहगढ़ मुक्तिधाम के सामने हुई। बताया गया की मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओ और चालक को तेज रफ्तार पानी से भरे टैंकर ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला टैंकर के पहिया के नीचे आ गई। जिसे तत्काल पुलिस वाहन से शाहगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तो अन्य घायल एक महिला और चालक का इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक करण लोधी अपनी पत्नी और गांव की एक महिला को बैठाकर शाहगढ़ से अपने गांव अदावन जा रहा था। तभी टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें चालक करण लोधी की पत्नी माया लोधी की जान चली गयी वहीं लक्ष्मी रजक घायल हुई है। मामले में पुलिस ने महिला की डेड बॉडी को पीएम के लिए भेजा साथ ही करण लोधी की शिकायत पर ट्रेक्टर टैंकर को जब्त कर चालक पर कार्यवाही की गई। इसको लेकर एएसआई गुड्डन सिंह ने जानकारी दी।


By - Sunil Tiwari shahgarh sagar

14-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.