नन्हें कदमों से डॉगी को स्लाइड पर बिठाया देखिये इस बच्चे की अपने पपी से प्यारी बॉन्डिंग


 

 

इंसान और जानवरों में सबकुछ अलग होने के बाद एक अलग ही तरह की बॉन्डिंग देखने को मिल जाती है. जो जानवर एक बार घरेलू हो गए फिर तो उनके साथ फैमिली मेंबर की ही तरह रिश्ता जुड़ जाता है. उसमें भी बात अगर बच्चों को पालतू जानवर की करें तो उनकी दोस्ती के तो क्या ही कहने. उनमें तो भाई बहनों और गहरे दोस्तों वाला प्यार हो जाता है.IPS दिपांशु काबरा ने ट्विटर पर एक ऐसा ही बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें एक छोटा सा बच्चा स्लाइड पर खेलता है, लेकिन जैसे ही उसे अपना पपी दिखाई देता है बच्चा झट से उसे पकड़कर स्लाइड पर चढ़ाने लगा. पपी और बेबी की बॉन्डिग ने दिल जीत लिया. लाखों लोगों ने इस वीडियो को बेहद पसंद किया.जानते है ठीक वैसे ही अपने पेट्स को प्यार, सम्मान और महत्व देने में इंसान भी पीछे नहीं रहते. ट्विटर पर शेयर ताज़ा वीडियो इस अनाम रिश्ते को बखूबी बयां कर रहा है. जहां एक छोटा सा बच्चा जो खुद भी अभी अपने पैरों पर पूरी तरह निर्भर नहीं हो पाया था, वो अपने छोटे स्लाइड पर खेल रहा था, लेकिन तभी उसका पपी दूर से आता दिखाई दे गया. फिर क्या था, जिस उम्र में बच्चे अपना स्पेस, खिलौना और झूले जैसी फेवरेट चीज़ किसी के साथ शेयर नहीं करते वहां बच्चे ने तुरंत पपी के लिए स्लाइड खाली कर दिया. फिर उसे पूरी मेहनत से उसे स्लाइड की सीढियों पर चढ़ाने की कोशिश करता नज़र आया.बच्चे की अपने जानवर के लिए ऐसी भावना ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया. वीडियो सिखाने के लिए काफी है बच्चे कितने निश्छल और प्यारे होते हैं. जिसके लए दिल में जगह बन गई फिर शेयरिंग और केयरिंग सीखेने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती. ये भावनाएं और फितरत तो उनमें खुद ब खुद होती है. इसमें पैरेंटिग का भी बड़ा रोल होता है जहां एक-दूसरे के प्रति प्यार, शेयरिंग और केयरिंग की सीख बच्चे घर से ही सीखते हैं. कुल मिलाकर बच्चे और डॉगी को स्लाइडिंग करते देख हर किसी को बहुत मज़ा आया.


By - sagartvnews

16-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.