सागर-पडोसी ने जरा सी बात पर व्यक्ति को निपटा दिया || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में बाड़े से निकलने के विवाद में पडोसी के मर्डर करने का मामला सामने आया है। इस मामले को परिजन पहले दुर्घटना समझ रहे थे लेकिन जांच के दौरान 10 दिन बाद इसका खुलासा हुआ है,

बता दे कि 10 जुलाई को जैसीनगर के भदभदा रोड पर रात में दामोदर अहिरवार घायल हालत में मिला, जिसे परिजन तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले गए जहां गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया, 3 दिन बाद दामोदर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट के कारण यह हादसा होना बताया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर अहिरवार का पडोसी दामोदर अहिरवार से विवाद हो गया था उसने दामोदर के सिर पर उल्टी कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे सिर में अंदरूनी चोट के कारण वह जमीन पर गिर गया, गांव के ही प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसका किशोर से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा और पूछतांछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

एडिशनल एसपी ज्योति सिंह ठाकुर ने बताया कि 10 जुलाई को मामले में मर्ग कायम किया गया था जांच के दौरान पता चला कि दामोदर का किशोर से बाड़ा में से निकलने को लेकर झगड़ा हुआ था दोनों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें किशोर ने दामोदर का मर्डर कर दिया था आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है


By - Sagar tv news

22-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.