सागर-नाबालिग का अपहरण कर गंदा काम किया, हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर गलत काम करने का मामला सामने आया है, पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बता जा रही है, किशोरी के अपहरण के बाद टीआई सतीश सिंह पुलिस बल के साथ बड़ा करीला पहुंचे। किशोरी के पड़ोसियों से दाड़ी वाले युवक द्वारा किशोरी को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले जाने का पता चला। किशोरी घर के सामने गुमटी से कुछ खरीदने गई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित खुरई रोड, गल्ला मंडी, राहतगढ़ रोड ओवरब्रिज सहित अपहर्ता के भागने के सभी रास्तों के कैमरों के फुटेज खंगाले। टीआई सिंह सहित दर्जन भर पुलिसकर्मी व परिजन बाइक से करीला की गलियों के अलावा खुरई रोड पर भी चार घंटे तक भटकते रहे,
जब तक पुलिस आरोपी तक पहुंची वह रेप कर चुका था। आरोपी को खुरई रोड से दबोचने के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है। वारदात के बाद किशोरी सहमी हुई है।
एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मोके पर पहुंची थी घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है।


By - Sagar tv news

22-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.