मालिक ने बच्चे को छूने से मना किया तो चेत गया डॉगी, फिर किसी का भी हाथ लगाना किया मुश्किल


 

घर में पाले गए डॉगी को लोग हमेसा अपने बच्चे की तरह प्यार करते हैं. और हमेशा कोशिश करते हैं कि उनके बच्चो की ही तरह उसकी भी परवरिश और ट्रेनिंग भी हो. डॉगी भी मना की गई बात को बो बखूबी फॉलो करते हे लेकिन एक वायरल वीडियो में ये ज्ञान उल्टा पड़ गया . ट्विटर के @Laughs_4_All अकाउंट पर शेयर वीडियो में एक कुत्ते को मालिक ने नवजात बच्चे को छूने से क्या रोका. वो तो अतिसंवेदनशील हो गया फिर खुद भी हाथ लगाने की कोशिश करने पर डॉगी ने मालिक को अपने ही बच्चे को हाथ लगाने नहीं दिया. घर में छोटा बच्चा आते ही मालिकों ने सावधानी बरतना शुरु कर दिया. ऐसे में दूध पी रहे बच्चे को डॉगी ने छूने की कोशिश की तो मालकिन ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. लकिन अगले ही पल जब मालकिन अपने बच्चे को प्यार करने की कोशिश करती है तो डॉगी उसके हाथ को बच्चे तक पहुंचने से रोक देता है. मां बार-बार बच्चे को छूने की कोशिश करती है. लेकिन एक रोक लग जाने के बाद वो इतना सतर्क हो गया कि हर बार मां को बच्चे को हाथ लगाने से रोक दिया.कुत्ते की ये हरकत शायद से साबित करने की कोशिश है कि बिना दिमाग लगाए उसने अपने मालिक की बात मान ली, लेकिन साथ ही उसके दिमाग में ये बात फिट हो गई की बच्चे को छूना गलत है या मना है. तो बस अब उसे कोई भी नहीं छू सकता, चाहे वो कोई भी हो. कुत्ते की ये हरकत किसी को गलत नहीं लगी, क्योंकि उसने बच्चे की सुरक्षा के लिए ऐसा किया. एक यूज़र ने लिखा- इतना कोमल कुत्ता, लेकिन, इससे मुझे यह भी आश्चर्य होता है कि कुत्ता क्यों सोच सकता है कि मनुष्य को बच्चे को नहीं छूना चाहिए. कुत्ते अपने पिल्लों को दयालु मालिकों के साथ साझा करना पसंद करते हैं, लेकिन, उन्हें संदिग्ध मालिकों से बचाते भी हैं,


By - sagartvnews

23-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.