लगता रामदेव की पक्की भक्त हैं ये गिलहरी , सुबह-सुबह जमकर योगा करती दिखी


 

 


आजकल सेहत को लेकर हर कोई बेहद सतर्क और जागरूक होने लगा है. हर रोज़ योगा और एक्सरसाइज़ को लोग जीवन का हिस्सा बनाने लगे हैं, लेकिन इस कड़ी में अब जानवरों की गिनती भी बढ़ती जा रही है. जानवरों को सेहत के प्रति इतना सजग होता देख इंसानों को भी सतर्क होना ही पड़ेगा. सोशल मीडिया पर ट्विटर अकाउंट @buitengebieden पर शेयर वीडियो में अमेरिकन गिलहरी की प्रजाति ग्राउंडहॉग कारपेट पर जमकर कसरत करती नज़र आई. उसने अपनी पूरी बॉडी को खूब स्ट्रेच किया. कभी हाथ तो कभी पैरों को दोनों आगे पीछे हर तरफ से स्ट्रेचिंग करके उसने अपनी रात की सारी थकान मिटा कर सुबह-सुबह खुद को तरोताज़ा कर लिया. लेकिन इस गिलहरी की प्रजाति को देखकर लोग अचरज में ज़रूर पड़ गए कि आखिर इस नन्हें जीव ने ऐसी एक्सरसाइज़ कैसे और किससे सीखी? सोशल मीडिया पर लोगों ने पूरी मेहनत से स्ट्रेचिंग करते देख ग्राउंडहॉग को खूब पसंद किया. कई यूज़र्स ने कहा कि मॉर्निंग योगा करती जानवर को देखना उनके लिए बहुत मज़ेदार रहा. वहीं एक और यूज़र ने कहा कि ऐसी स्ट्रेचिंग हमारे लिए हमेशा अच्छी और फायदेमंद रहती है. जो हमेशा हर किसी को करना चाहिए. लेकिन वीडियो को देखने भर से काम नहगीं चलेगा. फायदा तो तब है जब हर कोई मॉर्निंग वर्कआऊट को अपने रुटीन में शामिल करे.


By - sagartvnews

24-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.