सागर-घर में चोरी कर मकान मालिक को पिलर से बाँध गए चोर || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के खुरई थाना इलाके से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ चोरों ने लूट की घटना को अंजाम देने के साथ ही मकान मालिक का मर्डर कर उन्हें पिलर से बायंध दिया। ये पूरा मामला खुरई के मुहली मुहक्कम गांव का है। जहाँ इस खबर के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। यहां एक घर की दहलान के पिलर से घर में रखी साड़ीयों से मुंह तक बांध कर जगदीश सिंह राजपूत का निर्मम तरीके से मर्डर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद एडिशनल एसपी, खुरई एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, देहात थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह राजावत समेत एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे सुरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उनके पिता जगदीश सिंह राजपूत करीब 4 दिनों से घर पर अकेले थे। वह अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खुरई में रुके हुए हैं। इसके अलावा मां 4 दिन पहले बहन के यहां मुंगावली गई हुई थी। घर में कोई भी नहीं था। पिता घर पर अकेले थे। घर में रखे नगद के अलावा जेवरातों की लूट के साथ मर्डर किया गया है।
इसको लेकर एसडीओपी सुमित केरकेट्टा ने बताया की मामले की जनहक की जा रही है।


By - Sagar tv news

24-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.