सागर में घनघोर लापरवाही एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को लगा दी वैक्सीन || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर में वैक्सीनेशन के दौरान एक बड़ी गंभीर लापरवाही सामने आयी है। यहां एक ही सिरिंज से तकरीबन 40 बच्चों को वैक्सीन लगा दी गयी। जैसे ही इस बात की जानकारी फैली तो हड़कंप मच गया। घबराये हुए परिजन मौके पर पहुंचे। मामला शहर के जैन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल से सामने आया है। जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। साथ ही वैक्सीनेशन का विरोध किया। परिजनों का कहना था की एक ही सिरोंज से लगभग 40 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है अगर आगामी समय में बच्चों को कोई नुक्सान होता है तो इसका जवाबदार कौन होगा।
वैक्सीन लगाने वाले एएनएम जितेंद्र राय का कहना है की उसे एचओडी का आदेश था कि एक ही निडिल से सभी बच्चों का वैक्सीनेशन करना है। दूसरी निडिल नहीं दी गयी थी।
वहीं मामले में सीएमएचओ डॉ. जेडी गोस्वामी का कहना है। की इसकी जाँच कराई जा रही है इसमें जो भी दोषी होगा कार्यवाई की जाएगी।


By - Sagar tv news

27-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.