सागर पुलिस लुटेरी दुल्हन को पकड़ने बनी दूल्हे का परिवार,जाल बिछाकर दुल्हन और दलाल को पकड़ा


 

कहते हैं की कानून के हाथ काफी लम्बे होते हैं। नटवर लालों को पकड़ने पुलिस भी क्या-क्या तरकीब नहीं अपनाती सागर जिले के जैसीनगर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को पकड़ने उसके परिवार के सदस्यों की भूमिका निभाई और जाल में फंसाकर लुटेरी दुल्हन को पकड़ा। जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर के मुताबिक जैसीनगर थाना अंतर्गत 15 फरवरी 2022 को सरखड़ी निवासी लक्ष्मण ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शादी के दूसरे दिन उसकी नई नवेली दुल्हन जेवर और 50,000 रुपए लेकर फरार हो गयी। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन लुटेरी दुल्हन को नहीं पकड़ा जा सका। लेकिन जांच पड़ताल में थाना प्रभारी को जानकारी लगी इसी तरह की शादी कराने का गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। तो जैसीनगर थाने के एएसआई राम लखन पायक ने दूल्हे के पिता का किरदार निभाकर दलाल से संपर्क कर अपने लड़के की शादी करने की बात कही। शादी का सौदा एक लाख में तय हुआ। भरोसा दिलाने एएसआई ने दलाल के खाते में 5 हजार एडवांस जमा कर दिए। शादी सागर के परेड मंदिर में होना तय हुई। पुलिस ने मुखबिर को दूल्हा बनाया। आरक्षक दुर्गेश सिलावट दूल्हे के भाई बने, एएसआई अभिषेक पटेल ड्राइवर और अन्य स्टाफ दूल्हे के सदस्य बने। जो शादी के साजो सामान के साथ सागर के परेड मंदिर पहुंचे। दूल्हे का परिवार प्लान के मुताबिक वरमाला भूल आया फोन लगाने पर जैसीनगर थाना प्रभारी जो दूल्हे के फूफा बने थे वो वरमाला लेकर मौके पर पहुंचे और शादी होने के ऐन वक्त पहले उस महिला और दलाल को हिरासत मे लेकर जैसीनगर थाने लेकर आए।
जहाँ 30 साल की महिला ने जानकारी देते हुए बताया वह चनौआ रहली थाना और दलाल गुड्डू पटेल रहली थाना इलाके का निवासी है। मामले में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपियों पर धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar

29-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.