पहली बार भारत आएंगी अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन जानिए क्यों


 

 

ICCR ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मैरी मिलबेन को इनवाइट किया गया है और वे भारत आने के लिए राजी भी हो गई हैं। मिलबेन पहली अमेरिकी आर्टिस्ट हैं जिन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ICCR द्वारा इनवाइट किया गया है।ICCR ने कहा है कि मैरी अमेरिका को रिप्रेजेंट करने वाली ऑफिशियल गेस्ट होंगी और पहली बार भारत में परफॉर्म करेंगी। समारोह में मिलबेन भारतीय राष्ट्रगान गाकर उद्घाटन करेंगी। इंडिपेंडेंस डे का सेलिब्रेशन 15 अगस्त को दिल्ली के रेड फोर्ट में होगा।भारत आने से पहले मैरी मिलबेन ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा, "साल 1959 में भारत की यात्रा करने वाले डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नक्शेकदम पर चलते हुए मुझे भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक सांस्कृतिक राजदूत के रूप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है, जिसे पाकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।"मिलबेन ने कहा, "मैं इस कीमती मातृभूमि का अनुभव करने, दुनिया भर में भारत और भारतीय समुदायों के साथ अपने सार्थक संबंधों का जश्न मनाने और भारत की स्वतंत्रता के इस महत्वपूर्ण समारोह के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक गठबंधन को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए रोमांचित हूं।"सिंगर ने आगे कहा, "जब मैं अपनी पहली भारत यात्रा की तैयारी कर रही हूं, तो मेरा दिल डॉ. किंग के शब्दों को दोहरा रहा है-दूसरे देशों में, मैं एक पर्यटक के रूप में जा सकता हूं, लेकिन भारत में मैं एक तीर्थयात्री के रूप में आता हूं।"बता दें कि मिलबेन अपनी भारत यात्रा के दौरान दिल्ली के अलावा लखनऊ का दौरा करने की भी प्लानिंग भी कर रही हैं।


By - sagartvnews

07-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.