सागर/गढ़ाकोटा में 100 फ़ीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा झंडा, अद्भुत नज़ारा


 

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में नगर पालिका द्वारा बड़े पुल स्थित ध्वज स्तंभ पर 100 फ़ीट ऊपर तिरंगा झंडा फहराते हुये हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। ये नज़ारा काफी भव्य था। जिसमें रहली एसडीएम जितेंद्र पटेल, तहसीलदार कुलदीप पारासर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनंजय गुमास्ता के अलावा जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिक और स्कूली छात्र मौजूद थे। इस मौके पर सामूहिक राष्ट्रगान कर भारत माता के जयकारे लगाये गये।
एसडीएम जितेंन्द्र पटेल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत रहली, गढ़ाकोटा और जनपद क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर मे तिरंगा फहराने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी को लेकर गढ़ाकोटा स्थित बड़े पुल के पास सौ फीट ऊंचा सार्वजनिक स्थल पर ध्वजारोहण किया गया है। एसडीएम ने अपील करते हुए कहा की हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोग अपने घरो में तिरंगा फहराये।
इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कृत रिटायर्ड शिक्षक पी एल पटेल, बसंत यादव, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जमील कुरैशी के साथ पूर्व पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।-


By - sagartvnews

14-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.