सागर/शाहगढ़- देश भक्ति के तरानों पर निकली शानदार तिरंगा रैली


 

 

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाये जा रहे हर घर तिराहा अभियान में सागर जिला तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं। इसी को लेकर सागर जिले के शाहगढ़ में मुस्लिम युवाओं ने नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही हर घर तिरंगा फहराने का संदेश भी दिया। इंडियन मुस्लिम यूथ और दारुल उलूम मुहम्मदिया सुल्तानिया मदरसा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली नगर की नूरी मस्जिद से शुरू हुई जो नगर के मुख्य बस स्टैंड से शंकरगढ़ तिराहा होकर ईदगाह मस्जिद स्थित मदरसा में स्वागत के बाद पचौर मुहल्ला से मुख्य बाजार पहुंची। मुस्लिम युवाओं द्वारा आयोजित रैली में युवा तिरंगा लहरा कर राष्ट्र गीतों की धुन पर वाहनों से रैली में जोश और जज़्बे के साथ में शामिल हुए।
गौरतलब है की आजादी का अमृत महोत्सव आजादी की 75 वी वर्षगांठ के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान की रैलियां लगातार स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आयोजित कर निकाली जा रही हैं। जिसके तहत नगर के मुस्लिम युवाओं ने भी रैली का आयोजन किया।


By - sagartvnews

14-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.