शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते शेयर की तस्वीरें देखिये


 

 


बिपाशा संग उनके हसबैंड करण सिंह ग्रोवर ने भी रोमांटिक पोज दिए हैं. बिपाशा ने बेबी बंप की फोटोज शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट भी लिखी है. एक्ट्रेस ने लिखा- एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है. ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है. हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं. बिपाशा ने अपनी पोस्ट में आगे मस्ती भरे अंदाज में लिखा- सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है. ये हमें अनफेयर लगता है..इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं. हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है.बिपाशा बसु तस्वीरों में व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने शर्ट के बटन को अनबटन करके अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है. एक तस्वीर में करण बिपाशा के बेबी बंप को प्यार से Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में करण ने बिपाशा के बेबी बंप पर प्यार से अपने हाथ रखा है. बिपाशा और करण दोनों ही व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग कर रहे हैं. तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री देखने लायक है. दोनों फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं.बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. एक्ट्रेस की पोस्ट को कुछ ही मिनटों में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में बिपाशा और करण को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. वहीं, कई लोग हार्ट इमोजी शेयर करके एक्ट्रेस की पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं.

 


By - sagartvnews

16-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.