बेटियों का कमाल वीर शहीदों के लिए जो किया वो काबिल ए तारीफ है


एमपी की बेटियों ने ऐसा काम किया है की उनकी जमकर तारीफ हो रही है। इन बेटियों ने वीर शहीदों की पेंटिंग बनाकर प्रदर्शनी लगाईं है। हम बात कर रहे हैं एमपी के भिंड की जहां तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद संध्या राय ने किया। आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भिंड की बेटियों ने नया कारनामा कर दिखाया। 36 सदस्यीय टीम की मुखिया सलोनी जैन ने कई महीनों की मेहनत के बाद भिंड में आजादी के बाद से जो सैनिक शहीद हुए हैं उनमें से अभी तक सलोनी की टीम ने 53 शहीदों की पेंटिंग बनाकर प्रदर्शनी लगाई है।
इस मौके पर सांसद संध्या राय, जिला पंचायत सीईओ जेके जैन भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया की सलोनी और उनकी टीम के द्वारा जो प्रदर्शनी में वीर शहीदों की पेंटिंग बनाकर लगाई है वह सराहनीय पहल है। इसके अलावा सलोनी की टीम ने पॉलिथीन को नष्ट करने के लिए भी अभियान चलाया है। भिंड में यह प्रदर्शनी बद्री प्रसाद की बगिया हाउसिंग कॉलोनी में लगाई गई है जो 16 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक चलेगी। जिसे देखने बड़े संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।


By - sagartvnews

18-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.