सागर-106 दिन बीत जाने के बाद भी चैन सिंह को पकड़ नहीं पाई पुलिस || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के जैसीनगर थाना इलाके का कुख्यात बदमाश जिस पर गैंगरेप जैसे जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी चैन सिंह को पकड़ना तो दूर पुलिस उसका सुराग तक नहीं लगा पाई है। सागर रेंज आईजी अनुराग ने चैन सिंह पर इनामी राशि बढ़ाकर 30 हजार रूपये कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चैन सिंह को पकड़ने के लिए लाखों रुपए खर्च कर चुकी है। यहां तक कि मामले की कमान सागर एसपी तरुण नायक ने खुद संभाली थी। पुलिस के एक से एक जांबाज जवानों ने सागर और रायसेन जिले के बॉर्डर के जंगलों की खाक छानी लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली है। मामले में पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल रहा और वारदात के 106 दिन बीत जाने के बाद भी चैन सिंह फरार है।
गौरतलब है कि जैसीनगर थाना अंतर्गत बीते 4 मई को जीजा अपनी साली को बाइक पर बैठाकर उसकी बड़ी बहन के यहां जा रहा था। तभी रमपुरा के जंगल के पास चैन सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर जंगल में साली से गैंगरेप किया था। तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। जिसमें दो नाबालिक हैं। जबकि चैन सिंह अब तक फरार हैं।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar

20-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.