सात फेरे के साथ ही जेल गया दूल्हा, मायके लौटी नवविवाहिता जानें इसकी खास वजह


 

 

हवन कुंड के चारों तरफ पुलिस का घेरा जेल का वज्र वाहन भी मंडप के पास मौजूद शादी की सभी रस्मे पूरी दूल्हा गया जेल दुल्हन रोती रही जी हां एक ऐसी ही शादी चर्चा के विषय बन गई. दूल्हा 4 घंटे की पैरोल पर जेल से छूटकर आया. दूल्हन के साथ सात फेरे लिए और वापस जेल पहुंच गया. दरशल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सोनम नाम की युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर पहले उसका शोषण किया और फिर शादी से इनकार कर दिया. पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक के जेल जाने पर उसके परिवार वालों की पूरी हेकड़ी निकल गई और युवती के परिजनों के साथ समझौते का प्रस्ताव रखा. इस पर युवती के परिजनों ने शादी की बता कही और दोनों परिवारों ने 23 अगस्त की तारीख फिक्स की. कोर्ट में जाकर अपना हलफनामा दाखिल किया. कोर्ट ने युवक को 4 घंटे की पैरोल दी और कहा कि दोनों आपस में शादी करें और इसका सबूत कोर्ट में दें. इसके बाद आरोपी अमित कुमार जेल से मंदिर पहुंचा जहां उसे सजाया गया और फिर दुल्हन सोनम भी सज-संवरकर मंदिर पहुंची. दोनों की शादी हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसवाले भी मौजूद रहे.हवन कुंड के चारों तरफ पुलिस का घेरा था शादी की सभी रस्मे पूरी होने के बाद दूल्हा जेल चला गया और दुल्हन रोती हुई दूल्हे के घर चली गई. अब ये शादी चर्चा का विषय बन हुई हे

 


By - sagartvnews

24-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.