गजब का स्कूल यहाँ पढ़ते हैं 76 ऐसे बच्चे जिनकी एक-दूसरे से मिलती है शक्ल


 

 

 

एक स्कूल में 76 ऐसे बच्चे पढ़ते हैं जिनकी शक्ल एक दूसरे से मिलती है. यही वजह है कि उस स्कूल में कई बार एक छात्र के बदमाशी करने पर उसके जैसे दिखने वाले दूसरे छात्र को उसकी सजा मिल जाती है. हम बात कर रहे हे पंजाब के जालंधर के पुलिस डीएवी स्कूल के बच्चो की . यहां 76 बच्चे ऐसे हैं, जिनकी शक्ल एक-दूसरे से मिलती है. इसमें से सिर्फ तीन जोड़े ही जुड़वां भाई-भाई या भाई-बहन या फिर बहन-बहन हैं.इस स्कूल में ऐसे कई छात्र हैं जिनके बीच अंतर कर पाना भी मुश्किल हो जाता है चर्च में आने के बाद स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि विज ने एक इंटरव्यू में बताया था की जब उन्हें पता चला कि उनके स्कूल में 70 से अधिक बच्चों की शक्ल आपस में मिलती हैं, तो वह भी बहुत हैरान हुईं. अब वो इस चीज को लेकर अपने स्कूल का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाएंगी.उन्हें कई बार शिक्षकों की ओर से शिकायत मिली थी कि उन्होंने कुछ बच्चों को डांटा था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि जिस बच्चे को उन्होंने डांटा था, वह उनका जुड़वां नहीं था, तो उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ स्कूल में 5700 विद्यार्थी नर्सरी से लेकर 12वीं तक पढ़ते हैं. पहली बार स्कूल के सभी विद्यार्थियों को एक साथ इकट्ठा किया गया. तब जाकर ही शिक्षकों सहित प्रबंधकों को अपने स्कूल में जुड़वा बच्चों की संख्या के बारे में पता चला. सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही है. जिसके बाद से अभिभावक भी स्कूल में अपने बच्चे के दाखिले को लेकर प्राथमिकता देने के लिए आगे आ रहे हैं.

 


By - sagartvnews

25-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.