सोनाली फोगाट डांस करते PA सुधीर व सुखविंदर से दूर क्यों भागीं? VIDEO में क्या है राज?


 

 


सोनाली फोगाट का एक वीडियो सामने आया है। 36 सेकेंड का यह वीडियो एक डिस्को का है। वीडियो में सोनाली के साथ उनके PA सुधीर सांगवान और सुधीर का दोस्त सुखविंदर भी नजर आ रहे हैं। सोनाली ने काली ड्रेस पहनी हुई है। दोनों सोनाली के साथ डांस कर रहे हैं, लेकिन बीच में कहीं-कहीं सोनाली उनके साथ डांस करते हुए कंफर्टेबल नजर नहीं आतीं। सोनाली कई बार खुद को सुखविंदर से छुड़वाती दिख रही है। इस दौरान सुधीर भी वहीं खड़ा होता है। इसके बाद सोनाली डांस कर रहे अन्य लोगों के बीच में चली जाती है और सुखविंदर खड़ा देखता रहता है। सोनाली के जाने के बाद सुखविंदर एक शख्स से अपना मोबाइल लेता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुखविंदर ने ही बनवाया।सोनाली का डांस करने का जो वीडियो सामने आया है, वह कहां और कब का है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कोई कह रहा मौत से एक रात पहले 22 अगस्त का है तो कोई इसे एक महीने पुराना गुरुग्राम के डिस्को का बता रहा है। सोनाली के भाई ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस वीडियो के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान पर सोनाली से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि वह 3 साल से सोनाली से दुष्कर्म करता आ रहा है और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना हे की गोवा में सिरसा का विधायक गोपाल कांडा सुधीर और सुखविंदर की मदद कर रहा है। सुखविंदर पहले गोपाल कांडा के पास काम करता था। सुखविंदर ने गोपाल कांडा से संपर्क किया। मुझे कल ही इस बात का पता चला कि गोपाल कांडा उनकी मदद कर रहा है। इसलिए पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही।बता दे सोनाली फोगाट की गोवा में 23 अगस्त को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस समय गोवा में उसके साथ PA सुधीर और सुखविंदर था। सुधीर ने मंगलवार सुबह 8 बजे सोनाली के भाई को फोन करके मौत की सूचना दी। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाए।सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उनका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने उनकी हत्या की है।


By - sagartvnews

26-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.