दुकान संचालक ने मोबाइल की निकाली बैटरी तभी उसमें लग गई आग, देखिये नज़ारा


 

 

मोबाइल में ब्लास्ट होने के बाद आग लगने की फिर एक बार घटना सामने आई है। जो सीसीटीवी में भी कैद हुई है। जो एमपी के जबलपुर के जयंती मोबाइल काॅम्प्लेक्स की है। जहां एक व्यक्ति अपना मोबाइल सुधरवाने आया था। उसे दुकानदार ने बताया कि उसके मोबाइल की बैटरी खराब है जिसे बदलने की जरुरत है। जब दुकानदार ने मोबाइल खोलकर उससे बैटरी निकाली तभी धमाके के साथ मोबाइल में आग लग गई।
दुकान संचालक की मानें तो इस तरह की घटना तब होती है जब बैटरी को ज्यादा समय तक चार्ज किया जाता है। कभी भी मोबाइल को ज्यादा देर तक चार्ज ना करें। बैटरी खराब लगने पर उसे तुरंत बदल दें।
गौरतलब है की इसी तरह की एक घटना बालाघाट जिले से भी सामने आयी थी। जहां कनकी गांव में एक मोबाइल दुकान में रखा हुआ मोबाइल अचानक युवक के हाथ में फट गया था। उसने तुरंत हो मोबाइल को फेंक दिया था। जिससे युवक बच गया था और कोई बड़ी घटना नहीं हो पायी थी।-


By - sagartvnews

29-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.