सागर-बेख़ौफ़ आरोपी ने पुलिस के सामने कैमरे पर बताया विक्ट्री साइन,रत्ती भर भी मलाल नहीं SAGAR TV NEWS


 

जी हाँ ये तस्वीर देखकर आपको ज़रा हैरानी होगी ये कैमरे पर विक्ट्री साइन तो ऐसे बता रहा है जिसने इसने कोई बहुत बड़ा काम कर दिया है देश के लिए कोई मैडल जीत लिया हो। जबकि इसने एक दो नहीं बल्कि चार-चार मर्डर किये हैं। ये सागर का वही सीरियल किलर है। जिसने फेमस होने के लिए एक के बाद एक चौकीदारों को ऊपर भेज दिया। लेकिन देखिये कैसे बिना किसी सिकन के विक्ट्री साइन बता रहा है।
सागर में 3 और राजधानी भोपाल में 1 चौकीदार का निर्ममता सेे सिर कुचलकर मर्डर करने वाला सीरियल किलर शिवप्रसाद को पुलिस कस्टडी में थाने से कोर्ट ले जाया जा रहा था। तभी उसने ऐसा किया। उसके चेहरे पर एक रत्ती भी मलाल या पछतावा नहीं है। वह बेबाकी से पुलिस अधिकारियों के सवालों के जवाब दे रहा था। सबसे अहम बात वह साइको बिलकुल नहीं है। खुद पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने यह साफ़ किया है कि वह सनकी या साइको नहीं है। उसका मानसिक संतुलन दुरुस्त है।
सागर-भोपाल का कुख्यात सीरियल किलर शिवप्रसाद अपनी गिरफ्तारी के बाद भी दिलेरी दिखा रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस जब उसे कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, उस दौरान वह पुलिस की सुरक्षा में गाड़ी के अंदर से बैठा-बैठा दो अंगुलियां से विक्ट्री साइन बनाकर मीडिया के कैमरों को दिखा रहा था। पुलिस ने उसका चेहरा गमछे से बांध रखा था। बावजूद उसकी आंखों में अजीब सी चमक अब भी बरकरार थी। उसे विक्ट्री साइन बनाते देख तुरंत बाजू में बैठे पुलिसकर्मी ने हाथ पकड़कर नीचे कर दिया। हाव-भाव से रत्तीभर भी डर, भय, चिंता, मलाल, रंज, उसके आंखों और चेहरे पर नहीं दिख रहा था।


By - Sagar tv news

02-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.