सड़क पर हुआ प्रदर्शन तो बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने दी समझाइश, ये है मामला


 


बीते दिन एमपी के भिंड जिले के गोरमी थाना इलाके में एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी थी। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। जिससे गुस्साए परिजनों ने सुनारपुरा चौराहे पर बॉडी रखकर जाम लगा दिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाइश दी।
बता दें की गोरमी थाना क्षेत्र के सुनारपुरा में 1 सितंबर को अज्ञात बाइक सवार ने मीट व्यापारी जितेंद्र को गोली मार दी थी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसने ग्वालियर के जेएच अस्पताल में इलाज के दौरान अगले दिन दम तोड़ दिया। जिसको लेकर उसके परिजनों ने सुनारपुरा चौराहे पर डेड बॉडी सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जिसके बाद गोरमी मेहगांव अमायन और अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मेहगांव एसडीएम वरुण अवस्थी भी पहुंचे थे जिन्होंने परिवारवालों को काफी समझाइश दी। जिसके बाद जाम खोला गया। परिजनों ने शासन से मांग रखी कि परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता राशि दी जाये। एक को नौकरी भी दी जाये। करीब तीन घंटे बाद मिले आश्वासन के बाद जाम को खोला गया। इसको लेकर एसडीएम वरुण अवस्थी ने जानकारी दी।-


By - sagartvnews

03-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.