KGF के राॅकी डाॅन के बनने की चाहत में अपराध की काली दुनिया में उतरा था शिवप्रसाद || SAGAR TV NEWS ||


 

सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे महज 19 साल की उम्र में फेमस होने के लिए अपराध की काली दुनिया में उतर गया। उसने सागर, भोपाल और पुणे में 5 बेकसूरों को मार डाला। फिल्मी किरदार केजीएफ के राॅकी डाॅन के जैसे बनने की चाहत में वह शिवप्रसाद को दरिंदा बना दिया। केसली में केंकरा गांव में उसका परिवार बेहद गरीबी में गुजर करा है। वह अपने पिता से लड़कर 10 दिन पहले सागर भाग आया था। वह आठ साल पहले ही घर से बाहर चला गया था। शुरु से ही मनमर्जी चलाने का आदी रहा है। उसकी मां को तो गुमान तक नहीं है कि उसके बेटे ने क्या कर डाला है।
सागर पुलिस ने शिवप्रसाद धुर्वे को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस कस्टडी में भी उसका व्यवहार बिलकुल सामान्य है। वह कभी मुस्कराकर तो कभी हंसकर जवाब देते हैं। उसके द्वारा की गई निर्मम हत्याओं का उसे तनिक भी मलाल नहीं है। इधर मीडिया उसके पेतृक गांव केंकरा केसली पहुंची तो वहां पता चला किया वह महज 12-13 साल की उम्र से बाहर रहने चला गया था। साल में एकाध दफा घर आता था। जब भी घर आता अपने पिता नन्हेंवीर से लड़ता रहता था। वे थोड़ी बहुत खेती कर परिवार पालते हैं। वह उनसे जमीन बेचकर पैसे देने की बात करता था। वह कहता था किराने की दुकान खोलना है। जब पिता ने मना किया तो वह लड़कर घर से भाग गया। घर से भागकर जाना उसकी आदत में शामिल था।
शिवप्रसाद धुर्वे का परिवार एकदम सामान्य और गरीब परिस्थिति का है। खप्पर की छोपड़ीनुमा घर में आज भी उसका परिवार रह रहा है। घर में बैठने के लिए केवल खाट है। उसका बड़ा भाई गुजरात में कहीं नौकरी करता है तो बहन की शादी हो चुकी है। वह घर में सबसे छोटा था, लेकिन शुरु से ही वह मनमर्जी चलाने का आदी रहा है। उसके मन का काम न हो तो वह घर में सभी से लड़ाई झगड़ा करने पर उतारु हो जाता है।
मां सदमें में है, उसे समझ नहीं आ रहा क्या हो गया
शिवप्रसाद धुर्वे की मां सीतारानी बहुत ही सीधी-साधी महिला हैं। ठेट देहात में रहने वाली गृहणी हैं। जब कभी खेत में पति नन्हेंवीर के साथ हाथबंटा लेती हैं। जब उनसे बेटे के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वह तो सालों से बाहर रहता है। साल दो साल में एकाधबार घर आता है। वह साइकल ही चलाता है। कुछ दिन पहले पैसे न मिलने से वह पिता से लड़कर फिर से साइकल उठाकर चला गया था। उन्हें नहीं पता कि वह कहां है और उसने क्या किया है।


By - Sagar tv news

03-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.