Current के संपर्क में आई महिला को इस तरह कंधे के सहारे ले जाना पड़ा अस्पताल


 

 

करंट से झुलसने के बाद एक महिला को अस्पताल ले जाने के लिए लोगों ने जो किया वो काबिले तारीफ है लेकिन तस्वीरें ने शर्मसार जरूर कर दिया। क्योंकि आदिवासी महिला को कंधे पर लटकाकर 6 किमी तक पैदल जाना पड़ा। तस्वीरें एमपी के सिवनी जिले की है। गांव के लोग इसी तरह लकड़ी के सहारे अपने कंधे पर महिला को लेकर 6 किमी तक पैदल चले। करंट से झुलसी महिला तड़प रही थी। लेकिन सड़क तक पहुँचने का इंतज़ार ख़त्म नहीं हो रहा था। गांव के लोग  क़रीब एक घंटे तक इसी तरह चलने के बाद सड़क पर पहुँचे। वहाँ से गाड़ी पर महिला को घंसौर सामुदायिक अस्पताल ले गए। 60 से 70 फ़ीसदी झुलसने की वजह से महिला को घंसौर से जबलपुर रेफ़र कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ये पूरा मामला सिवनी के आदिवासी ब्लॉक घंसौर के बखारी माल का है। बताया गया की बीते दिन खेत पर काम करने के दौरान महिला के ऊपर बिजली का तार गिर गया था जिससे वो करंट की चपेट में आ गई थी।
जब इसको लेकर घंसौर जनपद के सीईओ मनीष बागरी से जब फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी गांव के आसपास 5 किमी का एरिया वन विभाग के अंतर्गत आता है। इसलिए सड़क बनाने के लिए वन विभाग ज़िम्मेदार है।--


By - sagartvnews

05-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.