Crime पेट्रोल और सावधान इंडिया देखकर डॉन बनने की चाहत में नाबालिग बना आरोपी


 

 

क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे सीरियल का प्रभाव लोगों पर इस कदर पड़ रहा है की लोग अपराध करने से नहीं चूक रहे। इसी तरह एक नाबालिग हत्यारा बन गया। लेकिन वह पुलिस के हाथों से नहीं बच सका और वारदात के तीन दिन बाद पकड़ा गया। ये पूरा मामला एमपी के भिंड जिले का है। जहां चिकिन दुकानदार का गोली मारकर मर्डर किया गया था वो भी गुटका न देने की वजह से। खुलासा करते हुए भिंड जिले के एडिशनल एसपी कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी पावई थाना क्षेत्र के डिड़ोना गांव का है। वह सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल सीरियल देख कर जल्द बड़ा डॉन बनना चाहता था। इसी सपने को पूरा करने के लिए और उसने अवैध हथियार लिए और किसी दूसरे की बाइक लेकर पहले गोरमी कस्बे में फायर किया। उसके बाद उसने सोनारपुरा चौराहे पर पहुंचकर चिकन दुकानदार जितेंद्र खटीक से गुटका मांगा। जब उसने मना किया तो उसने कट्टे से उस पर फायर कर दिया। गंभीर हालत में घायल को ग्वालियर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया था। आरोपी ने भले ही इस वारदात को अंजाम दिया हो। लेकिन उसे यह पता नहीं था कि हर अपराध के पीछे एक सुराग होता है और उसी सुराग से गोरमी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा उस तक पहुंची। नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कट्टा और कारतूस बरामद कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।-


By - sagartvnews

05-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.