सड़क पर नाराज़ हो गए गजराज युवक ने सूंड में हाथ लगाया तो किया ऐसा


 

 

सड़क पर जब एक गजराज को गुस्सा आया तो उसने अपनी सूंड से एक युवक को फेंक दिया ये नज़ारा कैमरे में भी कैद हुआ है। दमोह से सामने आई है। अक्सर धार्मिक जुलूसों रैलियों और आम दिनों में आपको गली मोहल्लों या बाजार में हाथी दिख जाते होंगे। लोग आस्था और प्रेम में इन हाथियों के नजदीक भी जाते हैं। लेकिन अगर आप ऐसे किसी आयोजन में हांथी के नजदीक जाते हैं। तो जरा सावधानी से जाइये हो सकता है वो आपको घायल कर दे। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐसा दमोह में हुआ है जब हाथी को अचानक गुस्सा आया जहां उसके नजदीक पहुंचे एक युवक को उसने अपनी सूंड से फेंक दिया।
बताया गया की दमोह में एक धार्मिक आयोजन की शोभायात्रा में हाथी बुलाया गया था। लोग इस यात्रा में शामिल थे और हाथी के पास जाकर कई लोग उसे चारा रोटी ब्रेड खिला रहे थे। ये युवक भी आस्था के साथ हाथी के नजदीक पहुंचा जिसे उसकी सूंड पर हाथ फेरने लगा। तभी गजराज नाराज हो गए और एक सेकेंड में सूंड से हमला बोल दिया। युवक जब सड़क पर गिरा तो अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कुछ देर बाद सब सामान्य हो गया। हाथी के महावतों ने उसे कंट्रोल कर लिया। फिर हाथी शांत ही चलता रहा। वहीं घायल युवक को इलाज दिया गया उसे अंदरूनी चोटें आई है।-

 

 


By - sagartvnews

05-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.