सिविल सर्जन से अभद्रता के बाद गरमाया मामला, जिले भर की स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प करने की चेतावनी


 

 


एमपी के पन्ना जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के ऊपर हुए हमले का मामला गरमा गया है। बीते दिन कांग्रेस नेता के एक्सीडेंट में जान चले जाने के बाद डॉक्टर पर हुए हमले से डॉक्टरों में गुस्सा है। दरअसल डॉक्टरों के साथ मारपीट और अभद्रता के संबंध में सभी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। जिसको लेकर सभी डॉक्टर और कर्मचारियों ने सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर मंगलवार दोपहर 2 बजे तक कार्यवाही और अन्य मांगे पूरी न होने पर जिले भर की स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प करने की चेतावनी दी है।
डॉक्टर्स का कहना है कि तकरीबन 15 दिनों से आए दिन डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता हो रही है। कल एक व्यक्ति की जान जाने के बाद मृतक के परिजनों द्वारा सिविल सर्जन डॉक्टर एलके तिवारी के साथ मारपीट की थी और डॉक्टर आलोक गुप्ता समेत अन्य चिकित्सकों के साथ गाली गलौज की गई। जिससे जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ भयभीत है। और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ जिला अस्पताल के हर डॉक्टर के लिए सशस्त्र सुरक्षा की मांग की जा रही है। ऐसा न होने पर जिले भर के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों द्वारा काम बंद कर दिया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ. व्हीएस उपाध्याय ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। जबकि उन्होंने कल ही एसपी से मुलाकात कर ली है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि थाना प्रभारी अभी बाहर गए हैं उनके वापस आते ही एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जाएगी जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।-


By - sagartvnews

06-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.