तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों के साथ ऐसा हुआ की पुलिस कर रही जांच


 

 

तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान चले जाने का मामला सामने आया है। तीनों घटनाएं बैतूल जिले में अलग-अलग जगहों से सामने आई हैं। कतिया कोयलारी गांव में घर में सो रहे बुजुर्ग का मर्डर किया गया। दूसरी घटना में जंगल में पेड़ पर युवक की डेड बॉडी मिली है वहीं एक युवक की कुएं में गिरने से जान चली गयी। बताया गया की घोड़ाडोंगरी तहसील के कतिया कोयलारी गांव में बीती रात घर में सो रहे एक बुजुर्ग की अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से जान ले ली। सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं एसएफएल टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठे किये हैं। मृतक का नाम किशोर नर्रे है।
दूसरी घटना पाथाखेड़ा के जंगल की है। जहां पेड़ पर लटकी युवक की घुटनों के बल डेड बॉडी मिलने से सनसनी मच गई। बॉडी करीब तीन दिन पुरानी है। उसकी शिनाख्त ड्रिलिंग कैंप निवासी गोकुल के रूप में हुई है। जंगल में बकरी चराने वालों ने उसे इस हाल में देखा था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। उसने सुसाइड की या मर्डर हुआ ये जाँच का विषय है।
इसके अलावा चोपना थाने के कोलिया गांव में 18 साल के युवक ईश्वर उइके कुएं में गिरने से की जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वो रविवार शाम से लापता था। उसे कम भी दिखाई देता था। तीनों मामलों में पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की।--


By - sagartvnews

08-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.