लड़का मुझे नहीं मैं लड़के को भगा ले गई और उससे शादी कर ली, Video में बोली लड़की ! || STVN INDIA ||


 

 

लड़का मुझे नहीं मैं लड़के को भगा ले गई और उससे शादी कर ली, Video में बोली लड़की !

लड़का मुझे नहीं मैं लड़के को
भगा ले गई फिर की शादी

वीडियो जारी कर लड़की बोली
उसने भागकर प्रेमी से की शादी

लड़की ने अपहरण को झूठा बताया
लड़की की माँ ने लगाए थे आरोप

एक लड़की के अपहरण के मामले में उस वक़्त एक नया मोड़ आ गया। जब उसने एक वीडियो जारी कर कहा की लड़का उसे नहीं ले गया बल्कि वो लड़के को लेकर भागी है। जिससे उसने शादी कर ली है। मामला बिहार के बेतिया का है। बताया जा रहा है की नवलपुर थाना में शादी की नियत से नवलपुर मुखिया की बेटी के अपहरण की शिकायत लड़की की मां ने थाने में की थी। लेकिन लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा की अपहरण का मामला गलत है। उसने खुद ही भागकर शादी की है। वहीं दूसरी तरफ लड़की की मां सविता देवी ने थाने में लिखित रूप से बथवरिया थाने के चंनद्राहा रूपवलिया गांव के आठ लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा था की बीते 31 अगस्त की शाम को उसकी बेटी घर के पास नित्यक्रिया करने गयी थी। तभी आठ लोगों की मिलीभगत से रंजन कुमार ने उसकी लड़की की अपहरण कर लिया था। लेकिन वायरल वीडियो में लड़की कह रही है की वो चंनद्राहा रुपवालिया गांव निवासी रंजन कुमार से चार सालों से प्रेम करती है। जिसकी जानकारी लड़के और उसके परिवार वालों को भी थी। लेकिन उसके परिजन लगातार उसे परेशान कर रहे थे। जिससे उसने भागकर सुनील से शादी कर ली। उसने आरोप लगाया की उसके परिवार के लोग सुनील और उनके परिवार के लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।

#loveaffair #lovemarriage #lovestory #stvnviral #viralvideo #viral #biharnews


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

08-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.