एमपी के दो बेटों ने पावर लिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया मान


 

तुर्की के इस्तांबुल में बीते हफ्ते हुई पावर लिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप में एमपी के मुरैना शहर के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। जब ये खिलाड़ी अपने शहर पहुंचे तो उनका खिलाडियों और अन्य लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। विश्व पावर लिफ्टिंग में पदक जीतकर लौटे शहर के दोनों युवाओं की अगवानी पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी ईशा सिंह ने की। दरअसल इंटरनेशन पावर फेडरेशन (आईपीएफ) द्वारा 27 अगस्त से 4 सितंबर तक तुर्की के इस्तांबुल में विश्व पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें दुनियाभर के करीब 150 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। विश्व स्तरीय इस प्रतियोगिता में भाग लेने पूरे प्रदेश में सिर्फ दो खिलाड़ियों कौशल झा और गौरव पचौरी का चयन हुआ, दोनों ही मुरैना के हैं। कौशल झा ने सब जूनियर 53 किलो भार में गोल्ड मेडल जीता, वहीं 53 किलो भार में जूनियर केडेगरी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गौरव पचौरी ने रजत पदक अपने नाम किया। जिसके बाद दोनों अपने कोच के साथ मुरैना लौटे तो रेलवे स्टेशन पर ही सैकड़ों युवा स्वागत के लिए पहुंच गए। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर निकले तो लोगों ने स्वागत किया।
दोनों के कोच उदय शर्मा ने बताया कि अगर खिलाडियों को बेहतरीन सुविधायण मिले तो चंबल अंचल के खिलाड़ी ओलम्पिक तक में खेल सकते हैं दोनों खिलाडी अपने खर्च और निजी संसाधनों की दम पर मेडल जीते हैं।---

 


By - sagartvnews

09-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.