प्रेम में इकरा बनी इशिका मुस्लिम लड़की ने हिन्दू धर्म अपनाकर प्रेमी से मंदिर में की शादी | STVN INDIA


 

 

प्रेम में इकरा बनी इशिका मुस्लिम लड़की ने हिन्दू धर्म अपनाकर प्रेमी से मंदिर में की शादी

प्रेम में इकरा बनी इशिका
धर्म परिवर्तन फिर की मंदिर में शादी

इकरा ने धर्म परिवर्तन कर
मंदिर में प्रेमी से की शादी

लड़के को दिल दे बैठी थी लड़की
शादी में शामिल नहीं हुए परिजन

कहा जाता है की ये प्यार ही ऐसी चीज है साहेब की न मजहब याद रहता है, न ही सरहद, न ही समाज, ऐसे ही एक प्यार के खातिर मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन करते हुए हिन्दू धर्म अपना लिया, यही नहीं वो जिस लड़के से बेपनाह मोहब्बत करती थी उससे मंदिर में शादी भी कर ली। वो भी हिन्दू रीति-रिवाज से, हम बात कर रहे हैं एमपी के मंदसौर की, जहाँ राजस्थान की रहने वाली इकरा बी अब इशिका बन गयी है। इकरा ने धर्म परिवर्तन करने के बाद मंदसौर के खानपुरा के रहने वाले राहुल वर्मा से शादी की। दोनो राजस्थान के जोधपुर में मिले थे। वहां राहुल डांस क्लास चलाता है उसका परिवार मंदसौर में रहता है। जबकि राहुल और इकरा की मोहब्बत की दास्ताँ जोधपुर में लिखी गयी। जहाँ वो उसे देखकर दिल दे बैठी थी। यहां से प्यार का सिलसिला शुरू हुआ और बात शादी तक पहुँच गयी। लेकिन दिक्कत ये थी की दोनों के धर्म अलग-अलग थे। जिसके बाद इकरा ने तय किया की वो शादी करने धर्म बदल लेगी। उसने ऐस यही किया वो राहुल के साथ मंदसौर पहुंची। यहां पर गायत्री परिवार में इकरा का नाम इशिका रखा गया। यहाँ दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई युवक ने मांग भरी और इस तरह दोनों एक दूजे के हो गए। राहुल का परिवार तो इसमें शामिल था लेकिन लड़की का कोई भी परिजन इसमें शरीक नहीं हुआ।
फिलहाल दोनों की शादी हो गयी ही अब दोनों की ज़िंदगी में आगे क्या होगा ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

11-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.