MP ऑनलाइन दुकान में लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रूपये समेत कई अन्य सामान बरामद


 

 

जबलपुर में एमपी ऑन लाईन की दुकान में लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 1 पिस्टल, 1 कारतूस, 1 चाकू, 1 मोटर सायकिल समेत डेढ हजार रूपए जप्त किए हैं।
मामले का खुलासा करते हुए माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे शर्मा ने बताया कि बीते 9 तारीख को एमपी ऑन लाईन की दुकान का संचालक अंकुर साहू रात अपनी दुकान में था। उसी समय 2 अज्ञात लड़के दुकान पर मुंह पर सफेद कपड़ा बांधकर दुकान में घुस आए। तभी एक लड़के ने पिस्टल निकाली और एक अन्य लड़के ने चाकू निकालकर उससे पैसे मांगे। जहाँ उससे डेढ़-दो हजार रूपये छीन लिये। फिर दोनों दुकान की तलाशी लेने लगे साथ ही वहाँ तोड़फोड़ की थी। तभी उसका भाई अंकित साहू आ गया और बीच बचाव किया। उन दोनो एक लड़के को पकड़ लिया। उसने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तभी दूसरे लड़के ने दुकान से बाहर निकलकर पिस्टल से 2-3 फायर किये और वहां से भाग गये। पुलिस ने पतासाजी के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गये लुटेरे ने अपना नाम सिकंदर चौधरी और दूसरे ने अपना नाम राहुल रैकवार बताया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया


By - sagartvnews

12-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.