बादल फटने से बड़ा नुक्सान, काली नदी उफान पर आने से चेतावनी जारी


 

 

पड़ोसी मुल्क नेपाल में बादल फटने से तहसील धरचुला में भारी तबाही हुई है। हालात ये हैं कि दर्जनों घर काली नदी में समा गए है और कई वाहन मलवे में दबे हैं। बताया गया कि बादल फटने से सबसे अधिक तबाही भारत के कोटिला गांव में भी हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि रात 3 बजे धरचुला जिले में बादल फटने का असर भारत के कई इलाकों में देखने को मिला। स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआएफ और पुलिस को आपदा प्रभावित इलाकों के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही एक लापता महिला की तलाश जारी है। एसडीएम धरचुलां के अलावा जिले के 2 अन्य एसडीएम को भी आपदा प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। बताया गया कि बादल फटने से भारत और नेपाल को बांटने वाली काली नदी भी ऊफान पर है। जिस कारण नदी किनारे रहने वालों पर खतरा मंडराया हुआ है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि धरचुला जिले में एनएचपीसी का 280 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट भी है।


By - sagartvnews

13-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.