सागर -अरुणोदय चौबे का कांग्रेस से इस्तीफा, जल्द हो सकते भाजपा में शामिल


 

सागर जिले मैं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नाम लेटर जारी कर यह जानकारी दी है । अब अरुणोदय चौबे जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं एक हफ्ते पहले खुरई में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुले मंच से अरुणोदय चौबे को भाजपा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था ।
वही पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भेजे गए पत्र में लिखा है कि मैं करीब 30 वर्षों से निरंतर कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा हूं परंतु हाल ही में पार्टी के हमारे खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जो बर्ताव हुआ है उसमें मैं व खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता दुखी हैं अतः में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभारी जिला टीकमगढ़ व प्रदेश कांग्रेस के सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं
 
माना जा रहा है कि पिछले दिनों खुरई में हुए सेल्फी कांड के बाद से ही पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुद को अकेला महसूस कर रहे थे इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का साथ नहीं मिलने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है ।
 
अरुणोदय चौबे 2008 में खुरई से विधायक रहे हैं उन्होंने भूपेंद्र सिंह को मात देकर चुनाव जीता था तो वह इसके बाद 2013 और 2018 में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लगातार दो बार उन्हें शिकस्त दी है ।

By - sagartvnews

16-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.