सागर-शिवप्रसाद के गांव में पुलिस का पहरा,गलियों में पसरा सन्नाटा || SAGAR TV NEWS ||


 

6 दिन में चार चौकीदारों को ठिकाने लगाने बाला सीरियल किलर के गुनाहों का खामियाजा उसके परिवार वालों को भुगतना पड़ रहा है, परिवार के लोगों ने गांव में आना जाना बंद कर दिया है, तो समाज ने भी कार्यक्रमों में आने जाने पर पाबंदी लगा दी है। घटना सामने आने के बाद से ही केंकरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है कोई भी सीरियल किलर के बारे में बात नहीं करना चाहता है। गांव में पुलिस का पहरा लगा हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें कि सागर और भोपाल में सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे ने एक के बाद एक चार सोते हुए चौकीदारों पर हमला कर उन्हें हमेशा के लिए सुला दिया था पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। बताया जाता है कि300 लोगो की आबादी वाला यह गांव जीरो क्राइम वाला है शिवप्रसाद धुर्वे के गांव में पिछले 7 साल से एक भी मामला थाने नहीं पहुंचा साल 2015 में आखिरी बार चोरी का केस दर्ज किया गया था।

आरोपी शिव प्रसाद की मां सीतारानी धुर्वे ने कहा कि बेटे ने जो किया, वो गलत है। यदि लौटकर घर आएगा तो उसे अपना लूंगी। वहीं, पिता नन्हेवीर धुर्वे ने कहा कि बेटे ने गलत काम किया है। कभी सोचा नहीं था कि वो ऐसा करेगा। शासन जो चाहे, उसे सजा दे दे। बेटे की करतूत सामने आने के बाद से गांव में भी हम लोगों ने खुद से ही आना-जाना बंद कर दिया है, ताकि किसी को परेशानी न हो


केसली थाना प्रभारी कृपाल मार्को बताते हैं कि गांव में हालात सामान्य हैं, एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।


By - Sagar tv news

19-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.