सागर-चांदी मामले में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी तरुण नायक क्या बोले देखिए || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के मालथौन टोल नाके पर चांदी से भरी कार पकड़ने और छोड़ने के पुलिस पर लगे आरोप मामले की जांच पूरी हो गई है। एसडीओपी खुरई सुमित केरकेट्टा से मिले जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसपी ने टीआई सहित 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अब इन सभी पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच की जायेगी। जांच रिपोर्ट में अपने कर्तव्य स्थलों से बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर अनाधिकृत चेकिंग करने पर पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट के बाद एसपी नायक ने कार्रवाई करते हुए मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश जाटव, अमित चौबे, आरक्षक आशीष गौतम, प्रदीप शर्मा, मनीष तिवारी, हेमंत ठाकुर को निलंबित किया है। एसपी तरुण नायक ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के सत्यापन के लिए मालथौन टोल नाके पर क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर निर्धारित गणवेश के बिना सादा वर्दी में बगैर सक्षम अधिकारी को सूचना दिए अनाधिकृत चेकिंग की गई। जांच के दौरान कार की चेकिंग में चांदी मिलने जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।


By - Sagar tv news

20-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.