नक्सली बैनर बांधकर और पर्चे फेंककर मना रहे अपनी स्थापना की वर्षगांठ


 

 

बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सली संगठन की वार्षिक वर्षगांठ मनाने के लिए लगातार नक्सली बैनर बांधकर पर्चे फेंककर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। 21 सितम्बर को अपनी स्थापना की वर्षगांठ मना रहे हैं। इसी को लेकर पहले बिरसा विकासखंड के अड़ोरी गांव के मुख्य मार्ग पर, दूसरे दिन उकवा बैहर रोड और सोनगुड्डा चौकी क्षेत्र के गोंगाटोला मुख्य मार्ग बैनर लगाया। तो वहीं तीसरे दिन 21 सितंबर को भाकपा माओवादी संगठन की वर्षगांठ मनाने को लेकर कसांगी और चालीसबोड़ी के बीच नक्सलियों ने नक्सली बैनर, पर्चे फेंककर भाकपा माओवादी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है।
इस बता की पुष्टि एसपी समीर सौरभ ने भी की है। उन्होंने बताया कि नक्सली लगातार वर्षगांठ के नाम पर ग्रामीणों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन पुलिस नक्सलियों के इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने दे रही है। नक्सलियों द्वारा बांधे गए नक्सली बैनर और पर्चेों को जप्त कर लिया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जंगल में सर्चिंग जवानों के द्वारा की जा रही है। नक्सलियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दे रहे हैं।-


By - sagartvnews

22-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.