सागर-दर्शनार्थियों से भरा ट्रक हुआ बेकाबू,12 लोग पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||


 

धामोनी की दरगाह पर माथा टेकने जा रहे लोगो का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी वजह से करीब 1 दर्जन लोग घायल हुए हैं। इसमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना सागर जिले के बहरोल थाना क्षेत्र की है जहां मडिया गौड़ गांव के पास घुमावदार रास्ते पर तेज रफ्तार आईसर ट्रक से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक रोड से नीचे उतर कर पलट गया । हादसे में घायल हुए लोग जबलपुर जिले के कटंगी के रहने वाले हैं। जो अलसुबह धामोनी पहुंचने के लिए निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन और बहेरिया थाने की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची ओर पुलिस लाइन की एंबुलेंस के ईएमटी आशीष उमेर और पायलट शेख अमजद व बहेरिया की एंबुलेंस में ईएमटी कामता सेन और पायलट विजय कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया


By - Sagar tv news

22-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.