कांग्रेस विधायक क्यों बोले की वो मुख्यमंत्री के पैर धोकर पीयेंगे


 

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल कर दें तो कांग्रेस विधायक उनका सम्मान करेंगे और मुख्यमंत्री के पैर धोकर पानी पियेंगे। ये बात कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने सिवनी जिले के कुरई ब्लॉक के शिक्षकों के धरने पर कही है। दरअसल सिवनी शहर और बरघाट ब्लॉक में बीते कुछ दिनों से शिक्षकों का अनिश्चितक़ालीन धरना चल रहा है। जिसमें शामिल होने के लिये विधायक काकोड़िया मौके पर पहुँचे। अर्जुन सिंह काकोड़िया ने मंच से कहा कि पुरानी सरकारी कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना की बहाली हो ये कमलनाथ जी की भी मंशा है। विधायक आगे बोले की अगर भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी और फिर इसके बाद काकोड़िया ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि अगर वर्तमान सरकार ही पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दे तो वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सिवनी के बरघाट में बुलायेंगे और उनके पैर धोकर पानी पियेंगे।
गौरतलब है की अर्जुन सिंह काकोड़िया सिवनी ज़िले की बरघाट विधानसभा सीट से विधायक हैं


By - sagartvnews

24-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.