सागर-बंदूक चलने से बच्चे के साथ हुई अनहोनी,पिता ने लगाया Muर्डर का आरोप || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के खुरई में बच्चे को गोली लगने से जान जाने का मामला सामने आया है इस सनसनीखेज घटनाक्रम में दोस्त के पिता पर गोली मारने के आरोप लगे है। घटना के बाद से संदेही पिता पुत्र फरार है। घटना खुरई के शिवाजी वार्ड में स्थित बड़े तालाब के फुट्टा घाट की है।
बताया जा रहा है कि 10 वर्षीय राघव उर्फ राघवेंद्र यादव अपने 14 साल पड़ोसी के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। तभी गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां राघव को मृत पाया। राघव के पिता रामेश्वर यादव का कहना है कि उनका बेटा पड़ोस में रहने वाले यश तिवारी के साथ खेल रहा था। मैं गोली चलने की आवाज सुनकर मौक पर पहुंचा तो देखा कि मेरा बेटा जमीन में पड़ा है। पड़ोसी रोशन तिवारी के हाथ में उसकी 312 बोर बंदूक है। रामेश्वर यादव ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी रोशन ने बेटे को गोली मारी है। तो लोगो का यह भी कहना है की खेल खेल में गोली चली है।
सूचना मिलते ही एएसपी विक्रम सिंह, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा और शहरी थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर राघव की डेड बॉडी को अस्पताल पहुंचाया। वही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है की बंदूक किसकी है कैसे चली, किसने चलाई।


By - Sagar tv news

25-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.