सागर-बच्चों को देख विचलित हुए चौकीदार को नहीं बचाया जा सका,परिवार का कैसे होगा गुजारा !SAGAR TV NEWS


 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके से फिर एक दुखद घटना सामने आई है। जहाँ स्कूल के चौकीदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक पप्पू रजक की कहानी सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल हुआ ये था की बीते दो दिन पहले राहतगढ़ थाना अंतर्गत चंदापुर में एक बस दुर्घटना हुई थी। जिसमें एक बच्चे की जान चली गयी थी वहीं तीस बच्चे घायल हुए थे। इसी बीच एक निजी स्कूल की स्कूली बस मौके के लिए रवाना हुई। जिसमें चौकीदार पप्पू रजक भी शामिल थे। ये लोग इसलिए आये थे ताकि बच्चों की मदद की जा सके लेकिन जब उन्होंने बच्चों को बुरे हाल में देखा तो वो विचलित हो गए। क्योंकि बच्चे रो रहे थे चीख पुकार मची हुई थी। माहौल काफी अलग था। जिससे वो ये सब देख बेहोश होकर गिर गए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जिससे उन्हें इलाज के लिए भोपाल रैफर किया था लेकिन गुरुवार को चौकीदार पप्पू रजक ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार की स्थिति काफी दयनीय है। परिवार में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। वो एक निजी स्कूल में चौकीदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा थे।


By - Dharmendra Singh Rajput Rahatgarh

29-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.