सागर-अगर आपने ये गरबा नहीं देखा तो क्या देखा,इस गरबा की रौनक ही अलग है || SAGAR TV NEWS ||


 

क्या आप सागर आये हैं क्या आप सागर में ही रहते हैं और आपने फिर भी गरबा नाइट्स नहीं देखा तो क्या देखा। जी हां सागर में गरबा नाइट्स की रंगत ही कुछ ऐसी है जो अपने आप में अनूठी है। बीते दस सालों से सागर शहर के तिलकगंज स्थित होटल रामसरोज पैलेस में ये रंगारंग आयोजन किया जा रहा है। इस बार 11 वा साल है। और इस दफा भी अलग ही झलक देखने को मिल रही है। गुरुवार को इस आयोजन का दूसरा दिन था, जहां एक से बढ़कर एक परिधानों में सजे हुए प्रतिभागियों ने गरबा का नृत्य कर समा बांध दिया। हर एक प्रतिभागी कोई न कोई ऐसे परिधान में नज़र आया जो एक बेहतरीन संदेश दे रहा था। चाहे युवकों की बात हो या फिर युवतियों की, जब अलग अलग स्टेप्स पर इन सभी ने प्रस्तुति दी तो पंडाल का माहौल ही बदल गया। सांस्कृतिक परिधानों में सजे हुए प्रतिभागियों ने चेहरों पर मुस्कान लिए गरबा का भरपूर आनंद लिया।
इस दौरान आये हुए परिजनों और अन्य दर्शकों ने भी भरपूर आनंद लिया।
जब इसको लेकर इसमें शामिल हुए कंटेस्टेंट से बात की उन्होंने बताया कि उन्हें है काफी मजा आ रहा है कुछ ऐसे हैं जो पहली बार गरबा कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं। जो पिछले कई समय से गरबा करते आ रहे हैं। जो काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
वहीं बेस्ट स्माइल, बेस्ट ड्रेसअप,बेस्ट झांकी समेत अन्य तरह के कई मोमेंटो और उपहार वितरित किये गए। जो अतिथियों द्वारा बांटे गए।
वहीं गरबा नाइट्स के आयोजक शैलेष नामदेव ने बताया कि सभी लोग उत्साह से गरबा कर रहे हैं आयोजन आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा।


By - Sagar tv news

30-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.