पुलिस की वर्दी पहनकर नकली दारोगा करता था अवैध वसूली, पुलिस ने धर लिया


 

 

 

 

नाम मुकेश यादव, वजन डेढ़ क्विंटल काम पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करना। उम्र भी कोई ज्यादा नहीं बल्कि 23 साल। अब इन साहब को देखकर तो कोई भी पैसे दे दे। लेकिन इस फर्जी इंस्पेक्टर का भन्दा फुट गया और ये जनाब सलाखों के पीछे पहुँच गए हैं। मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का है। और ये साहब गाज़ियाबाद के रहने वाले हैं। चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड और पुलिस की वर्दी बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी हाइवे पर प्राइवेट बसों और ट्रकों के ड्राइवरों से वसूली करता था।
बताया गया की फिरोजाबाद पुलिस को बीती रात नेशनल हाईवे नंबर 2 पर राजा के ताल चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक कार मिली। जिसमें एक इंस्पेक्टर बैठा हुआ था। पुलिस को इस बात की पहले से जानकारी थी कि वर्दी का रौब दिखाकर एक शख्स कई वाहनों से अवैध वसूली कर रहा है। जब पुलिस ने कार में बैठे फर्जी इंस्पेक्टर से पूछताछ की तो सारी सच्चाई बाहर आ गयी। पकड़े जाने पर आरोपी मुकेश यादव ने कहा की टोल टैक्स बचाने के चक्कर में वर्दी पहनकर वो ऐसा करता था।
मुकेश यादव नाम का यह शख्स गाजियाबाद के मकान नंबर 320 कड़कड़ मॉडल, साहिबाबाद थाना लिंक गेट का रहने वाला है। वो अपने दो साथियों की मदद से प्राइवेट बसों-ट्रकों से चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करता था। उस पर टुंडला थाना में मुकदमा दर्ज किया है साथ ही उसे जेल भेज दिया है


By - sagartvnews

06-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.