भगवान के प्रति अद्भुत श्रद्धा :महिला ने राम अरुण गोविल से लिया दुपट्टा ICU में भर्ती पति को पहनाया


 

 

पिछले दिनों एयरपोर्ट पर रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को देखकर एक महिला भावुक होकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद ले रही थी। जिसका वीडियो काफ़ी ज्यादा वायरल हुआ था। उसके बाद अब एक और वीडिओ वायरल हो रहा जिसमें महिला ICU में भर्ती अपने पति से मिली। और उसने राम-नाम का दुपट्टा जो अरुण गोविल ने उन्हें पहनाया था। उसे अपने पति को दिया। और रोते-रोते बोली की ये भगवान राम ने दिया ह दरअसल अरुण गोविल से मिलने के बाद महिला अस्पताल में अपने पति के पास पहुंची।तो अपने पति के पैर छुए और अरुण गोविल का दिया हुआ पटका उसने अपने पति को पहनाया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो महिला कितनी भावुक हो गई है। वैसे अब महिला का पति भी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुका है। तो वहीं अरुण गोविल के बताया की एक महिला ने मुझे एयरपोर्ट पर देखा और राम राम चिल्लाने लगी। फिर उसने मेरे पैर पकड़े और मेरे जूतों पर अपना माथा रख दिया। उस समय मुझे समझ नहीं आया मैं क्या करूं। मैं उस महिला को ऊपर उठाने के लिए झुक भी नहीं पा रहा था। जब वो थोड़ा शांत हुई तो मैंने उसे खड़ा करने की कोशिश की। महिला ने मुझे कहा कि उसका पति आईसीयू में है। उसके पास पीले रंग का एक दुपट्टा था। जो वह मुझे देना चाहती थी। मैंने महिला को कहा- ये दुपट्टा लेकर जाओ और अपने पति को पहनाओ। वैसे ये पहली बार नहीं था। जब अरुण गोविल के साथ ऐसा हुआ है। कई दफा लोग आस्था में उनके पैर छू चुके हैं। कईयों के लिए वे सचमुच भगवान राम हैं।


By - sagartvnews

07-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.