पहले पति को छोड़ प्रेमी से की शादी से मिला धोखा तो घर के सामने बैठी प्रेमिका ! || STVN INDIA ||


 

 

पहले पति को छोड़ प्रेमी से की शादी से मिला धोखा तो घर के सामने बैठी प्रेमिका !

प्रेमी ने दिया धोखा तो धरने
पर बैठी शादीशुदा प्रेमिका !

न ख़ुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम न इधर के हुए न उधर के हुए,जी हाँ ऐसा ही कुछ हुआ इस लड़की के साथ में जो अपने प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठी है। इस लड़की की कहानी ज़रा दिलचस्प है और उसके लिहाज से काफी दुखद भी क्योंकि उसने अपने प्रेमी को पाने पति को छोड़ दिया लेकिन अब प्रेमी उसे नहीं अपना रहा था। मामला बिहार के भागलपुर जिले के घोघा थाना इलाके के ब्रह्मचारी टोला गांव का है। जहां कुमोद मंडल के दरवाजें पर बीते दिन हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। दरअसल शंकरपुर की रहने वाली नंदनी कुमारी धरनें पर बैठी थी। उसका कहना था कि सुमित कुमार ने उसके साथ तीन साल तक प्रेम करने का नाटक किया और वह उसे धोखा दे रहा हैं। उसने बताया तीन साल पहले ब्रह्माचारी कुटिया में आयोजित एक शादी समारोह में सुमित से उसकी मुलाक़ात हुई। इसके बाद फोन पर दोनों की बात होने लगी। और मिलना जुलना शुरू हुआ। हैरानी की बात ये है। की नंदनी शादीशुदा थी। इसलिए पति और परिवारवालों से छिपकर सुमित से मिलती थी। इसी बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। और 5 दिसंबर 2021 को घोघा के गोलसड़क दुर्गा मंदिर में शादी भी कर ली। ये सूचना मिली तो पहले पति ने उसे छोड़ दिया। और युवती मायके मे रहनें लगी। सुमित अक्सर उसे घर शंकरपुर आता जाता रहता था। एक बार वो अपने घर भी उसे लाया। जिसके माता पिता तो उसें रखने राजी भी थे। लेकिन उसके मामा ने नंदनी वहां से निकाल दिया।
अब नंदनी का कहना है की सुमित अपनी पत्नी की तरह घर मे रखें नहीं तो जान दे देगें। लोगों की सूचना पर पहुंची घोघा पुलिस दोनों को थाने ले गयी। वहीं दोनो के परिजनों को थाने में बुलाकर उनकी सहमति से सुमित अपनी प्रेमिका को पत्नी बनाकर रखने को तौयार हो गया।


By - SARJU PATEL ,STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

09-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.